
गुरसरांय(झांसी)। 2 अक्टूबर गुरुवार को हिंदू वाहिनी जिला कार्यालय पर भव्यता के साथ दशहरा मिलन का कार्यक्रम हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज के संयोजन में मनाया गया जिसमें मीडिया के प्रमुख लोगों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रहे प्रमुख लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक तनु महाराज ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की आज के दिन असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व दशहरा हम सभी को अपने अंदर छिपे दोषों को मारकर सत्य मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने की राह बताता है। इस दौरान मीडिया से प्रमुख कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा की तनु महाराज ने अपनी कम उम्र में ही विभिन्न धार्मिक सामाजिक कार्यों के माध्यम से मीडिया से लेकर समाज के अच्छे लोगों को प्रोत्साहन करने का काम किया है।वही संदीप श्रीवास्तव,अखिलेश तिवारी,फूल सिंह परिहार,सोम मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,संजू परिहार आदि ने भी दशहरा महापर्व पर बुराइयों को त्याग कर सत्य मार्ग पर चलकर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को संकल्प लेकर काम करने को कहा। इस दौरान प्रमुख रूप से मीडिया से कौशल किशोर,कुलदीप यादव(मोनू), हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग दशहरा मिलन में मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी भगवान की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन पाठ भी किया व विशाल प्रसाद वितरण के बाद एक दूसरे को पान खिलाकर दशहरा भव्यता के साथ मनाया।





