February 13, 2026 1:30 am

शिक्षक दिवस पर याद किये गये – डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) डा० राम मनोहर लोहिया पी जी महिला महाविद्यालय के सभागार में डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म समारोह एक शिक्षक दिवस के रुप में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरान्त प्राचार्य डा० पिंकी सिंह ने भारत रत्न से सम्मानित महान शिक्षक डा. सर्वपल्ली जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति एवं सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । इस अवसर पर बोलते हुऐ प्राचार्य डा० पिंकी सिंह ने कहा कि शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति बनने की लम्बी यात्रा तय करने वाले शिक्षक डा० सर्वपल्ली जी आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी अमर कीर्ति हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। आज देश के समस्त शिक्षकों को सम्मान दिलाने में डा० राधाकृष्णन का महत्वपूर्ण योगदान है। आज हम सभी को यह संकल्प लेना है कि छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं देश की प्रगति में हमारी अहम् भूमिका होनी चाहिए। शिक्षक पद इस देश का सर्वश्रेष्ठ एवं महत्वपूर्ण पद है। इस मौके पर कला, विज्ञान एवं शिक्षा संकाय के प्रवक्ताओं ने भी अपने-२ विचार व्यक्त किये। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सोनिया एवं चाहत ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा० पिंकी सिंह, डायरेक्टर अखिलेश पिपरैया, उपप्राचार्य डा० धीरज दीक्षित, डा० वीरेन्द्र सिंह, डा. अजय गौर, डा० आराधना यादव, शारदा सिंह चौहान, पूनम यादव, लल्लू यादव, आर.पी. निरंजन जयप्रताप सिंह, प्रीति अड़जरिया, पूजा सोनी, नीलेश यादव, राम राजपूत, गुलाब राय शर्मा, रामलला यादव, दीपक यादव, अरविन्द्र नामदेव आदि महाविद्यालय स्टाफ एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही। अन्त में प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षको को सम्मानित किया गया। एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी