January 23, 2026 10:59 pm

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा:मुकेश राजपूत ग्राप एसोसिएशन सेमिनार में पत्रकारों का हुआ सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद झांसी की एक कार्यशाला राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंडित करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज के कार्यालय में कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पत्रकारों के दायित्व को पूरी ईमानदारी,निष्पक्षता के साथ निभाने का संकल्प सभी पत्रकारों को दिलाते हुए वर्तमान परिदृश्य में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सामने आ रही चुनौतियो से कैसे निपटा जा सके और समाज में समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज कलम के माध्यम से उठाई जा सके को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के लिए झांसी जनपद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश में किया जा रहे बेहतरीन काम मे महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने वाले जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, दैनिक मऊरानीपुर दर्पण के संपादक महेंद्र पाल सिंह सोलंकी,मऊरानीपुर तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान, गरौठा तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,राजकुमार मिश्रा,विपिन कुमार सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों का राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंडित करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने फूल माला श्रीफल अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और पत्रकारों का अपने संबोधन में हौसला अफजाई की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने गीत व गजल के माध्यम से सेमिनार में माहौल को उत्साह और खुशनुमा तरंगों से नई ऊर्जा देकर उपस्थित पत्रकार समुदाय को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। मुकेश राजपूत ने अपने गायन में कहा आँख से दूर ना हो दिल से उतर जाएगा

वक्त का क्या है गुजरता है गुजर जाएगा किसी खंजर किसी तलवार को तकलीफ ना दो मरने वाला तो फकतबात से मर जाएगा। वही महेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने कहा गुरसरांय नगर में वास्तव में सच्चाई प्रेम आपसी भाईचारा का जो संगम है इसे देखकर मुझे नई शक्ति मिली है और मे तथा पूरा संगठन सभी पत्रकार साथियों के लिए हमेशा सुख-दुख में एक परिवार की तरह काम करेंगे। सभा का संचालन सार्थक नायक ने किया इस दौरान राजकुमार मिश्रा, प्रदीप शर्मा,सार्थक नायक, कल्याण सिंह चौहान,विपिन कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुलदीप सिंह मोनू, ब्लॉक अध्यक्ष संजू परिहार, धर्मेंद्र स्वर्णकार उर्फ बल्ले, कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक ,आयुष त्रिपाठी,शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक पंडित करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी