January 23, 2026 11:38 pm

मण्डलीय टीम ने किया खेर इण्टर कालेज निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय। मण्डलीय निरीक्षक संस्कृत पाठशालाये झाँसी मण्डल झाँसी डॉ यज्ञेश ज्ञानी ने नगर के खेर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

उन्होंने पठन पाठन, सफाई व्यवस्था, विधिवत कक्षाओं का संचालन देखकर संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के साथ उद्यान में पौधा रोपण भी किया।उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा के संबंध में दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए।

मंडलीय टीम में पंकज भारकर, सिराज अहमद मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पटेल, संतोष शाक्य, जयप्रकाश वर्मा, विनोद कुमार, बशीर अहमद खान, गोपाल अग्निहोत्री, सुधीर पाठक, जितेंद्र मिश्रा ,शिवम गिरि आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी