
गुरसरांय(झांसी)। 20 सितंबर शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक दल गुरसरांय आया जहाँ नगर गुरसरांय और ब्लॉक गुरसरांय के अध्यक्ष पद का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्त संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र स्वर्णकार उर्फ बल्ले के आवास पर हुआ जिस पर संगठन के जिलाध्यक्ष और दैनिक मऊरानीपुर दर्पण के प्रधान संपादक और दैनिक बुंदेली मंच के उप संपादक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मार्गदर्शक महेंद्र पाल सिंह सोलंकी,गरौठा तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,पूर्व तहसील अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार मिश्रा,मऊरानीपुर तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान,विपिन कुमार,सुनील जैन डीकू,पं अखिलेश तिवारी सुट्टा,सार्थक नायक,कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,कौशल किशोर,कुलदीप सिंह मोनू,धर्मेंद्र संजू परिहार का धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद गुरसरांय नगर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और ब्लॉक अध्यक्ष पद पर एक बैठक में आम सहमति से क्रमश: ब्लॉक अध्यक्ष संजू परिहार और नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव उर्फ मोनू को मनोनीत किया गया। इनके मनोनीत होने पर उपस्थित लोगों ने दोनों अध्यक्षों को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद पत्रकार सार्थक नायक प्रकरण को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर से पत्रकारों की हुई बात पर उन्होंने आग्रह कर सभी पत्रकारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कार्यालय आने का निमंत्रण दिया जहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में किसी बात को भ्रम की स्थिति पैदा होने पर सार्थक नायक और डॉक्टर हर नारायण में जो तनाव हो गया था। डॉक्टर ओपी राठौर जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुकेश राजपूत सहित सभी पत्रकारों की उपस्थिति में डॉक्टर हरनारायण ने भ्रम की स्थिति दूर करते हुए पत्रकारों से हमेशा बेहतरीन तालुकात रहने की बात की और सार्थक नायक पत्रकार को मिष्ठान खिलाकर गिले शिकवे दूर किये। इसके बाद पत्रकार सार्थक नायक द्वारा भी डॉक्टर हरनारायण को मिठाई खिलाई गई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पत्रकारों और डॉक्टरों के बीच बेहतरीन संबंध बरकरार रहेगे को लेकर डॉक्टरों और पत्रकारों द्वारा खुशी जाहिर की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर,बीपीएम सत्येंद्र तिवारी,डॉक्टर हरचरण समेत स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी महेंद्र पाल सिंह सोलंकी,जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत,अखिलेश तिवारी सुट्टा, सुनील जैन डीकु,कल्याण सिंह चौहान,राजकुमार मिश्रा,विपिन सिंह,कौशल किशोर,धर्मेंद्र स्वर्णकार उर्फ बल्ले,कुलदीप सिंह उर्फ मोनू हरिश्चंद्र नायक,संजू परिहार,आयुष त्रिपाठी,शौकीन खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी के अलावा स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अंत में सभी का आभार व्यक्त कुंवर राम कुमार सिंह पत्रकार ने किया।





