
गुरसरांय ( झाँसी ) उत्तर प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार एसबीआई लखनऊ द्वारा झाँसी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सतीश चंद्र चौरसिया को प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया गया अध्यक्ष के सम्मान होने पर श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई इसी को लेकर श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में सिंह वाहिनी सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदीप कोठारी ने की बैठक में श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के प्रमुख सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट का उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समिति के पदाधिकारी द्वारा फूल मालाओं एवं सॉल उड़ाकर सम्मान किया एवं मिष्ठान व फल का वितरण किया गया।

इस मौके पर समिति के प्रवंधक रामनारायण पस्तोर, अवधेश सिंह फौजी, डॉक्टर अशोक मिश्रा द्वारा विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम सेवा समिति के द्वारा हमेशा ही अच्छे कार्य किया जा रहे हैं और आगे भी समाज हित देशहित में कार्य किए जाएंगे इन सभी को देखते हुए ही उत्तर प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ द्वारा चौरसिया जी का सम्मान किया गया यह हम सभी को गर्व की बात है अध्यक्षता कर रहे प्रदीप कोठारी ने कहा जो जैसा करता है उसका बैसा ही परिणाम शीघ्र प्राप्त होता है कार्यक्रम का संचालन आत्माराम फौजी ने किया।
इस मौके पर प्रबंधक रामनारायण पस्तोर, साहब सिंह यादव, अवधेश सिंह फौजी, रामदीन पटेल, अशोक कुमार मिश्रा, महेंद्र फौजी, अभिलाष सिंह, अब्बू मुखिया, चरण सिंह बाबूजी, अखिलेश तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, राज ठाकुर रानापुरा, वसंत मोदी, देवेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पारासर, गुलाब राय, जयप्रकाश बरसैंया, संतोष महते, श्याम शिवहरे, जगदीश आर्य सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे अंत में रामदीन पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।





