January 23, 2026 10:50 pm

अटल जी का जन्म शताब्दी समारोह अस्ता में भाजपा ने सेवा भाव से मनाया असहाय और वृद्ध लोगों को किए कंवल वितरित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। 25 दिसंबर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी समारोह भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अस्ता में गरीब,असहाय लोगों के बीच उनकी सेवा भाव के रूप में बतौर मुख्य अतिथि अभिषेक राजा पटेल उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पुत्र ने असहायों और गरीबों को मिष्ठान वितरित कर कई सैकड़ो की संख्या में लोगों को कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम विजय सिंह अस्ता की अध्यक्षता में पंचायत भवन अस्ता में किया गया था। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे विजय सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन गोरवपूर्ण है की हमारे देश में ही नहीं विश्व में अटल जी का जीवन हर आम और खास को जीने की कला और दायित्व को सिखाता है। मुख्य अतिथि अभिषेक राजा पटेल ने कहा हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए की ठंड से लेकर किसी भी कमी के कारण किसी भी वृद्ध असहाय लोगों को कोई परेशानी ना हो सके आज उन्होंने वृद्ध असहायों के बीच बैठकर सैकड़ो लोगों को कंवल वितरित किए। इस दौरान वृद्ध,असहाय जनों ने खुले दिल से कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की। इस मौके पर दीपू पटेल सुट्टा जिला अध्यक्ष अपना दल,कुलदीप पटेल प्रधान सिंगार, बब्बू पटेल नेकेरा,मुन्नी दाऊ कैरोखर,कमलेश महाराज सैगुवा,ओमप्रकाश रिछारिया,मानवेन्द्र पटेल प्रधान सैगुवा,लक्ष्मण सिंह अस्ता,गबोले राजा अस्ता, राघवेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष,राजीव सिंह,अनिल राजौरिया,नरेंद्र नेता,प्रमोद सिंह, आशीष,फिरोज,परमानंद,राहुल, अब्बू मुखिया,शिवनंदन गिरी पटेल सहित क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी