February 11, 2026 4:22 am

डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय, गुरसराय (झांसी) में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान महाविद्यालय में गठित रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों को वाहन न चलाये जाने तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, स्टंटिग न करने, ओवर स्पीडिंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावको को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए छात्राओं से नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आराधना यादव एवं डॉ. धीरज दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा रोड सेफ्टी क्लब के प्रयासों की सराहना की गई और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी