December 5, 2025 1:33 pm

महाविद्यालय डायरेक्टर मेजर अखिलेश पिपरैया द्वारा त्यागपत्र देने के बाद विद्यालय परिवार ने दी भाव भीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पी जी महाविद्यालय के डायरेक्टर मेजर अखिलेश पिपरैया के द्वारा डायरेक्टर पद से त्यागपत्र देने के बाद विद्यालय में उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि रमेश मौर्य, पूर्व प्रवक्ता जयप्रकाश बरसैया, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल पिपरा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव व्यास, सर्वोदयी विचारक सूरज माते एवं रविन्द्र स्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक यादव ने की।

अतिथियों द्वारा मेजर अखिलेश पिपरैया को सम्मानित करने के बाद अतिथियों ने कहा कि श्री पिपरैया अनुशासन प्रिय व्यवस्था पक रहे।उन्होंने विद्यालय के उत्थान के लिए जो कार्य किये, उन्हें विद्यालय परिवार कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने समाज सेवा शिक्षा एवं खेल में क्षेत्र को प्रदेश तक गौरवान्वित करवाया इसके लिए उन्हें विद्यालय परिवार हमेशा याद करेगा तथा उनका मार्ग दर्शन लेता रहेगा।अंत मे प्राचार्या डॉ पिंकी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उप प्राचार्य धीरज दीक्षित, गुलाब राय शर्मा,राम राजपूत, अजय गौर, लल्लू यादव, नीलेश यादव,प्रीति अर्जरिया, आराधना यादव, पूनम यादव,पूजा सोनी, शारदा सिंह चौहान, राम प्रकाश निरंजन, वीरेंद्र सिंह,यादवेंद्र सिंह, दीपक यादव, रामलला यादव ,अखिलेश तिवारी सुट्टा,सुनील चौहान,सरजू शरण पाठक आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी