December 5, 2025 1:26 pm

दस लक्षण पर्यूषण महापर्व उत्तम तप धर्म के पावन अवसर पर नसिया जी मंदिर में हुआ मुनि सुब्रतनाथ भगवान का महामस्तिका अभिषेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय आज दस लक्षण पर्यूषण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म के अवसर पर नसिया जी में बड़ी ही भक्ति भाव श्री 1008 मुनि सुब्रतनाथ भगवान का महा मस्तिका अभिषेक किया दस लक्षण महापर्व के दिनों में दिगंबर जैन समाज के लोग अपने कर्मों की निर्जरा करने के लिए बड़ी ही भक्ति भाव के साथ पूजन विधान एवं एकासान,निर्जला उपवास करके अपने कर्मों की निर्जरा करते हैं दिगंबर जैन समाज दस लक्षण पर्यूषण महापर्व वर्ष में तीन बार आते हैं लेकिन भादो मास के दस लक्षण पर्यूषण महापर्व को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है आज उत्तम तप धर्म के अवसर पर प्रथम अभिषेक सचिन जैन साइकिल एवं सीमित जैन भैया ने तत्पश्चात शांतिधारा करने का सौभाग्य सचिन जैन साइकिल, छोटू लंबरदार, सीटू जैन, सीमित जैन भैया को प्राप्त हुआ एवं सचिन जैन साइकिल वालों की ओर से नसिया जी मंदिर को शांति धारा करने वाली‌ झारी एवं चमर भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजेश कुमार जैन वालों को छात्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहां मौजूद सभी पुजारी ने भगवान का प्रक्षाल अभिषेक किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार जैन नुनार, शिखर चंद्र जैन, राजकुमार जैन, प्रदीप जैन, बंटू जैन चाट, रितिक जैन, प्रशांत जैन, छोटू लंबरदार, प्रथम जैन एडवोकेट, पूर्व पार्षद सीटू, अभिषेक जैन, राहुल नुनार, अनंत नुनार, दीपक नुनार, सुभाष भदरवारा, छोटू जैन, राकेश करगुवां, स्वाति जैन, प्रभा जैन, सुमन बहन जी, रानी जैन सुट्टा, स्वाति जैन टोडी फतेहपुर, चंद्रावती बहन जी, अनीता जैन, सरोज जैन, रेखा जैन नुनार, मीना जैन, क्यारा जैन इन सभी लोगों ने बड़ी भक्ति भाव के साथ भक्ति पूजन किया

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी