February 13, 2026 12:30 am

मां काली के प्रांगण में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय(झाँसी)- नगर के मुहल्ला पटकाना में माँ काली के प्रागंण मे शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम विधिवत पूजन अर्चन अभिनव शास्त्री महाराज ने किया।इस अवसर पर भक्तों ने मां काली जी की महाआरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की और माँ के जयकारे लगाए।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का आयोजन जय माँ काली समिति पटकाना द्वारा किया गया जोकि हर वर्ष माँ काली जी के प्रांगण में भव्य महोत्सव मनाया जाता हैं।जय माँ काली समिति के अध्यक्ष पं सार्थक नायक ने बताया कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष माता के पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।बताया गया कि भंडारा दोपहर से शुरू होकर जब तक श्रद्धालु आते है तब तक अनवरत चलता रहता है।इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।देर रात तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया,जिसमें स्थानीय लोगों सहित आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष नीरज घोष,उपाध्यक्ष सागर मिश्रा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,अमन यादव,बृजेश मिश्रा,सनी नायक,धर्मेंद्र अग्रवाल,संजीव पांचाल,मोहित घोष,धर्मेंद्र कोरी,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,ऋषि नामदेव,युवराज सिंह यादव(इब्बु),हर्ष व्यास,रोहित नामदेव,राज सेन,संजय यादव,हनी नामदेव,प्रिंस नामदेव,उदित कुमार,अमन झाँ,प्रिंस झाँ सहित हजारों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी