March 13, 2026 4:54 am

गुरसराय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय के महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज गुरसराय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार दोपहर 1 बजे एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था।
उपनिरीक्षक महेंद्र भदौरिया ने छात्राओं को महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। समाजसेवी शीतल शर्मा ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और छात्राओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इनका तुरंत उपयोग करें।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार, रजनी चौहान, आकांक्षा, प्रतिमा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने महिला सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया।
अंत में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को समाज में अपनी जिम्मेदारी समझकर सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी