October 27, 2026 10:40 am

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जागरूकता व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय। सोमवार को नगर के के.सी. जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राइम और आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव के उपायों के साथ-साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने छात्राओं से कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय सतर्कता है। यदि कोई ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर निःशुल्क मदद प्राप्त की जा सकती है।

उप निरीक्षक महेंद्र भदौरिया ने छात्राओं को 101, 102, 108, 181, 1098 जैसे आपातकालीन नम्बरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन नम्बरों के माध्यम से पुलिस, एंबुलेंस, महिला हेल्पलाइन और बाल सहायता सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद्र जैन ने कहा कि कभी भी अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साथ ही अनजान वीडियो कॉल व लिंक से बचने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर महिला पुलिस स्टाफ आकांक्षा, प्रतिभा के अलावा विद्यालय से संजीव सर, सचिन सर, अर्पिता खरे, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश मसीह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है