October 27, 2026 6:24 am

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण माह में पोस्टर व परंपरागत व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण माह में पोस्टर व परंपरागत व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय गुरसरांय में छात्राओं ने दिखाया हुनर, संतुलित आहार अपनाने का दिया संदेश

गुरसरांय । कस्बे के राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में सोमवार को सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं बुंदेलखंड के परंपरागत व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से संतुलित आहार और कुपोषण उन्मूलन का संदेश दिया, वहीं परंपरागत व्यंजनों के प्रदर्शन से क्षेत्र की समृद्ध पाक परंपरा जीवंत हो उठी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अशोक यादव ने की। उन्होंने कहा कि पोषण से ही स्वास्थ्य का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज के बिना राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संदेश समाज को सही दिशा देने वाले हैं।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग की सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. जानकी ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतियोगिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि संतुलित आहार की अहमियत समझाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में फास्ट फूड संस्कृति तेजी से बढ़ रही है, जबकि स्थानीय पारंपरिक व्यंजन अधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पोषण माह का उद्देश्य समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार संतुलित आहार लेना अत्यंत आवश्यक है। हर ऋतु में शरीर की आवश्यकताएँ अलग होती हैं और उसी हिसाब से खानपान को अपनाना चाहिए। कुपोषण आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे बच्चों और महिलाओं पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इससे बचाव के लिए केवल जागरूकता ही पर्याप्त नहीं, बल्कि सालभर मौसमी अनाज, दालें, फल-सब्जियां और परंपरागत व्यंजनों को प्राथमिकता देना जरूरी है। ऐसा करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि कुपोषण जैसी भयंकर बीमारी से भी प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. रमा ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में पोषण संबंधी गतिविधियां समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं।

इस दौरान छात्राओं ने सत्तू, लिट्टी, दाल-बाटी, मुरैठा, कढ़ी-चावल, ज्वार-बाजरे की रोटी, कचरी व दाल पकवान जैसे व्यंजनों का प्रदर्शन किया, जिसे खूब सराहना मिली। कार्यक्रम डॉक्टर शारदा सिंह चौहान प्रवक्ता गृह विज्ञान द्वारा संपन्न कराया गया।

आयोजन के अंत में यह संदेश दिया गया कि “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज का आधार संतुलित पोषण है।” इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह डॉक्टर धीरज दीक्षित डॉक्टर वीरेंद्र सिंह डॉक्टर अजय गौर डॉ आराधना यादव डॉक्टर पूनम यादव नितेश यादव आरपी निरंजन राम राजपूत

यादवेंद्र सिंह प्रीति अडजरिया गुलाब राय शर्मा रामलाला यादव दीपक यादव अरविंद नामदेव बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है