
गुरसरांय। नगर स्थित के सी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
स्वर्गीय खेमचंद्र जैन के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बच्चों ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूंद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने कविता के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह एवं सितारवादक पं सरजू शरण पाठक ने शिक्षा के साथ विद्यालय में दिए जा रहे संस्कारों पर बल दिया।
अति विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ पत्रकार अरुण चतुर्वेदी,अखिलेश तिवारी सुट्टा,संदीप श्रीवास्तव ,पूर्व प्रधान राघवेंद्र नायक उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत प्रिंस जैन ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र जैन ने की।
संचालन अंजली ने किया।अंत मे प्रधानाचार्य राजेश मसीह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार,रश्मि तिवारी,आस्था खरे,रजनी साहू,सवा सिद्दीकी,अवंतिका तिवारी,लक्ष्मी देवी,अर्पिता खरे,मोनम नायक,जीतू वर्मा,बी के पटेल, आशीष,सचिन जैन,ऋषिकेश, अवधेश खरे,सचिन कुमार,जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।





