October 28, 2026 12:25 pm

ग्राम सिर्वो में तालाब का पानी घरों में भरने पर परेशान ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों का जीना हुआ दूभर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। गरौठा तहसील के विकासखण्ड गुरसरांय के अंतर्गत ग्राम सिर्वो के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके मकानो में बरसात का पानी भर गया है जिससे मकानो में दरारें आ रही हैं एवं दिबाले गिरने लगी हैं मछली पालन तालाब का ठेका हैबतपुरा का है जो तालाब का पानी खाली नहीं कर रहा है जिससे मकान एवं दिवाले गिर रही हैं जिससे गरीब ग्रामीणों के मकानों में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं एवं पुरुषों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं जिससे बच्चों की शिक्षा वंचित हो रही है किसानों ने उप जिलाधिकारी से जांच कर तालाब का पानी खाली कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में रामनरेश विश्वकर्मा, राजू कुशवाहा, राजकुमारी लीला देवी, भगवती श्रीवास, रेनिका देवी श्रीवास सहित अन्य किसानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताते चले कि गाँव के बूढ़े,जवान, बच्चे लगभग एक महीनें से बुरी तरह परेशान हैं और कभी भी कई घर धराशाही पानी भर जाने से हो सकते है जिससे भारी जनहानि की आशंका बनी हुई है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है