January 23, 2026 11:46 pm

वाजपेयी जी की विदेश नीति अब तक की सबसे सफल विदेश नीति मानी जाती है–प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वाजपेयी जी की विदेश नीति अब तक की सबसे सफल विदेश नीति मानी जाती है–प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह

गुरसराय (झांसी) डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस एक सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम वाजपेयी जी के चित्र पर समस्त स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए महाविद्यालय की छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्वरचित कविताओं का गायन किया इस मौके पर प्रवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा एवं बृजेंद्र कुमार प्रजापति ने वाजपेई जी के जीवन से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए सुशासन दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में वाजपेयी जी का एक महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने देश को परमाणु शक्ति बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई और भारत देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई इस मौके पर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं अध्यनरत छात्राएं उपस्थित रहे संचालन गुलाब राय शर्मा ने किया एवं आभार रामलला यादव ने किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी