
गुरसरांय।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओ पी राठौर के निर्देशन में खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में टी डी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं तथा टीकाकरण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सहायक शोध अधिकारी डॉ अनुराग गुप्ता, बी एम सी यूनिसेफ सौरभ पाठक एवं सुपरवाइजर विष्णु ने छात्राओं को संक्रामक बीमारियों से होने वाले रोग एवं उनके बचाव के उपाय बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने छात्राओं को टिप्स देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क बैक्सीन लगाई जातीं है उसका लाभ अवश्य लें।यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकारी होता है।
एच एस भगवती देवी ए एन एम के साथ आई टीम में नेहा, अनीता, नीतू यादव ने छात्राओं को टीकाकरण किया, तथा स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की सलाह दी।
इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य सुशील स्वामी, बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्देरिया, सरजू शरण पाठक, राकेश व्यास, सुनील व्यास, डॉ विवेक मुदगल, राजेश चंद्र, राजबहादुर सिंह, अर्चना मोदी, कौशलेश मिश्रा, उपमा सिंह, मंजू वर्मा, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप सोनी आदि उपस्थित रहे।





