
गुरसराय (झाँसी) नगर में गणेश जी की भक्ति मैं बड़े बूढ़े बच्चे डूबे हुए दिखाई दे रहे है गणेश पंडालों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी क्रम में गुराई बाज़ार गणेश पांडाल में मुख्य अथिति श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट एवं राकेश सोनी तथा आशा अग्रवाल ने श्री गणेश भगवान का पूजन अर्चन कर आरती की इस मौक़े पर मुख्य अतिथि सतीश चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा हम सभी लोगों को अपने अपने माता पिता की सेवा करना चाहिए तभी हम सभी लोगों का उत्थान होगा और आगे बढ़ेंगे भगवान गणेशजी प्रथम पूज्य अपने माता पिता की सेवा से हुए व उनका हमेशा कहना माना इसी तरह हम सभी को भी अपने माता पिता के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए व अच्छे कार्य करना चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा और हम सब प्रसन्न रहेंगे आरती के बाद छोटे छोटे बच्चों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जिससे लोगों के मन प्रफुल्लित हो गए।

इस मौक़े पर पवन स्वामी, प्रशांत सेठ, सतीश अग्रवाल, गोलू सोनी, सागर पटवा, सुमित सोनी, हन्नी अग्रवाल, पंकज स्वामी, बब्लू सोनी, अमित महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में माताये वहिनै एवं भाई उपस्थित रहे सभी का आभार व्यक्त पवन स्वामी ने किया।





