January 23, 2026 10:57 pm

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय बालिका इंटर कालेज (नारायणपुरा) गुरसराय में आज दिनांक ०१ सितंबर को विद्यालय प्रबंधन एवम् विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक। नीतू सिंह ने कहा कि शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य है कि 8 वर्ष से14 वर्ष तक की उम्र कोई भी बच्चा ऐसा ना रह जाए जिसका विद्यालय में पंजीकरण न हो। सरकार चाहती है कि अशिक्षित कोई भी न रहे।
द्वितीय प्रशिक्षक संकेत शर्मा जी ने कहा कि विद्यालयो का हर स्तर पर विकास हो। इसके लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। जो विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहायक है। हमें उनका उपयोग छात्रांकन बढ़ाने में करना चाहिए। विद्यालय का संचालन प्रबन्धकरणी समिति के माध्यम से हो।
राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मंजुलता स्वर्णकार ने प्रशिक्षण के लिये आयहुए समस्त अध्यापकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से हम सभी को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है। जो विद्यालय के संचालन में सहायक होती हैं। और जो भी योजनाएं छात्र-छात्राओं के लिए सरकार बनाती हैं।उन्हें व्यावहारिक रूप में उतारने में सरलता होती है।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से समिति की उपाध्यक्ष अनीता देवी, सदस्य के रूप मनीषा कुमारी, अंजलि राठौर, सीतादेवी, कृति त्रिवेदी, कीर्ति गुप्ता, गीता देवी, जिला विद्यालय शिक्षक द्वारा नामित सदस्य जयप्रकाश बरसैंया, सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में अवधेश कुमार पिपरैया, नंदकिशोर शर्मा, प्रियंक तिवारी, हेम कुमार, एस पी वर्मा, विवेक तिवारी, विवेकसिंह, हरिशंकर सोनी सहित अनेक अध्यापक और अभिभावक भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। आज के प्रशिक्षण के अंत में मनीषा कुमारी ने सभी का आभार प्रकट किया और बताया की कल 2 तारीख में सुबह 10:00 प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी