October 28, 2026 2:11 pm

तिरंगा राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की अभिव्यक्ति — डॉ. पिंकी सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय, गुरसराय के तत्वावधान में आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने हेतु भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होकर निकली।

 

तिरंगा यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं कतारबद्ध रूप से हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें इसे सम्मान के साथ रखना और सम्मानपूर्वक फहराना चाहिए।”

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और राष्ट्र के प्रति एकता एवं सम्मान का संदेश दिया।

इस अवसर पर मेजर अखिलेश पिपरैया, डॉ धीरज दीक्षित, नीलेश यादव, आरपी निरंजन, डॉ वीरेंद्र सिंह, लल्लू यादव, यादवेंद्र सिंह, राम राजपूत, डॉ आराधना यादव, प्रीति अर्जरिया, शारदा सिंह, राम लला यादव, गुलाब राय शर्मा, दीपक यादव, हरगोविंद झा, अरविंद नामदेव, लाली, छाया, सुनीता, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है