
गुरसरांय(झांसी)। हनुमान चालीसा का घर घर पाठ अभियान एवं हिन्दू राष्ट्र का संकल्प लेकर निकले गो रक्षा पीठ गोरखपुर के शिष्य एवं टेहरका निवाड़ी के महंत योगी सत्यनाथ जी का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष पं करुणेद्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।पत्रकारों से बात करते हुए योगी सत्यनाथ महाराज ने बताया कि बागेश्वर धाम महाराज के नेतृत्व में पूरे देश में हिन्दू राष्ट्र सनातन की रक्षा के लिए सुंदरकांड के पाठ किए जा रहे है। उसी क्रम में बागेश्वर महाराज की प्रेरणा से ही हनुमान चालीसा का संकल्प लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।जो हनुमान जी का एक सौ बार पाठ करेगा उसके दुर्लभ कार्य भी पूर्ण होंगे।उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी राष्ट्र से निकाले जाएंगे।सनातन किसी का विरोध नहीं करता सभी उसके लिए सम्माननीय है।हिन्दू राष्ट्र के अभियान को पूर्ण करने के लिए हनुमान चालीसा के पाठ का सभी संकल्प लें।उन्होंने बताया कि 22 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 तक हनुमान जयंती पर टेहरका स्थित आश्रम पर अखंड हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे,जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया जाता है। इस मौके पर लाल खां रामायणी,द्वारिका प्रसाद पटैरिया,अखंड,शहीद,केतन बंसल आदि भक्त उपस्थित रहे।





