February 13, 2026 1:01 am

झारखंड धाम का होगा चहुमुखी विकास–जवाहरलाल राजपूत रास्ता ना होने से मोटरसाइकिल से पहुंचे विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।मकरसंक्रांति पर विस्वामित्र की तपोभूमि झारखण्ड धाम में दूसरे दिन गुरूवार को महोबा एवं झाँसी हमीरपुर सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्वामित्र घाट पर स्नान किया। मेले में काफी संख्या में भीड़ होने के कारण जैम की स्थिति बनी रही।

झारखंड धाम के लिए रास्ता ना होने के कारण चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन श्री रामचरित मानस सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक भी जैम के कारण मेला मंच तक पहुंचने में परेशान रहे।किसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने उन्हे मोटरसाइकिल से खड़ौरा मार्ग से मेला प्रांगण तक पहुंचाया।

मानस सम्मेलन का उदघाटन करने के बाद क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि जीवन में बच्चों को संस्कारित बनवाने लिए धर्मग्रंथ पढ़ाएं एवं सत्संग कराएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी धार्मिक स्थलों को विकसित करने में लगे है।उसी के तहत झारखंड में विश्वामित्र की मूर्ति की स्थापना कराई जायेगी तथा एक नदी पर रपटा के निर्माण हो जिससे महोबा एवं झांसी के लोगों को आवागमन में सुबिधा हो सके।

ग्राम खड़ौरा के सुमित पाठक एवं सरजू शरण पाठक ने राजकीय हाईस्कूल को इण्टर तक मान्यता दिलाने एवं अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की।वहीं खड़ौरा निवासी श्रीकांत मिश्रा एवं उदय भान मिश्रा ने खड़ौरा से झारखंड तक के मार्ग को पक्का रास्ता बनाये जाने की मांग की,जिससे झारखंड धाम के लिये आसानी से पहुंचा जा सके।

मेला संयोजक ग्राम प्रधान गुढ़ा चंद्रभान सिंह परमार ने विधायक को श्री राम लला का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रिंस परमार,ग्राम प्रधान खड़ौरा मनोज यादव,खेरी प्रधान अलख राजपूत, मथनियाँ प्रधान नरेंद्र शर्मा,सहित महोबा हमीरपुर एवं झांसी के हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी