June 24, 2025 9:15 am

शोक सभा संपन्न जाने वाली आत्मा हमेशा याद रहेगैी- सतीश चौरसिया 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में एक शोक सभा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन उपाध्यक्ष जगराम सिंह द्वारा किया गया।
शोक सभा में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फौजी की माताजी श्रीमती यशोदा देवी के निधन पर एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम दास सैन के पिताजी श्री रामकिसन बाबाजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
बैठक में आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से कामना की।
 शोक सभा में सूक्ष्म रूप में जाने वाली आत्मा के जीवन चरित्र पर सभी ने विचार व्यक्त किए शोक सभा में पं रामनारायण पस्तोर, प्रदीप कोठारी, मान सिंह परिहार, साहब सिंह यादव, आत्माराम फौजी, डां अशोक मिस्रा, देवेंद्र पटेल, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, अखिलेश तिवारी, जगराम सिंह अस्ता, मनोज पटेल, अभिलाष सिंह, अब्बू दाऊ, अर्जुन सिंह, राम बरन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी