
सर्वब्राह्मण विकास परिषद जिला झांसी के नव निर्वाचित जिला महामंत्री पं० अखिलेश कुमार तिवारी सुट्टा को अटल श्री दीपेंद्र अरजरिया ने किया सम्मानितगुरसरांय झांसी सर्वब्राह्मण विकास परिषद झांसी के नव निर्वाचित जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी सुट्टा को अटल श्री ज्योतिषाचार्य पं दीपेंद्र अरजरिया ने सम्मानित किया।
श्री अरजरिया ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे नगर के लिए गौरव की बात है।इससे समाज मे एकजुटता का कार्य होगा,और समाज के उत्थान के लिए श्री तिवारी जिला में कार्य करेंगे।
नव निर्वाचित जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी ने बताया कि
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं० कौशल किशोर अवस्थी एवं सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री एवं झांसी जिला प्रभारी पं० राहुल रिछारिया तथा सर्व ब्राह्मण विकास परिषद जिला अध्यक्ष पं उमाकांत शर्मा (चिरगाँव ) की अनुशंसा पर सर्वब्राह्मण विकास परिषद जिला झांसी का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।
नगर एवं क्षेत्र के ब्राम्हण समाज के लोगों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। इसी क्रम में नगर के मा शारदा संगीत विद्यालय के संस्थापक संगीतगुरु पं परशुराम पाठक संतोष अग्रवाल फ़ोटो ग्राफर ने अखिलेश तिवारी का शॉल श्री फल देकर सम्मान किया।





