January 23, 2026 10:57 pm

पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारिता जगत को हुई भारी क्षति,शोकसभा में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। पत्रकारिता के क्षेत्र के स्तम्भ हमेशा सत्य पर कलम चलाने वाले दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारों,साहित्यकारों, समाजसेवियों से लेकर हर आम व खास लोगों में पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र से लेकर मध्य प्रदेश,यूपी में शोक की लहर दौड़ गई। 19 दिसंबर शुक्रवार को गुरसरांय नगर व क्षेत्र सहित पूरे जिले के पत्रकारों की एक शोकसभा सर्किट हाउस गुरसरांय में एक शोकसभा वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारिता जगत को जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। इस दौरान सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर फूल सिंह परिहार,सुकदेव व्यास,जयप्रकाश बरसैया,अखिलेश तिवारी,अरुण चतुर्वेदी,सरजू शरण पाठक,सोम मिश्रा,संदीप श्रीवास्तव,सुनील चौहान,आशुतोष गोस्वामी,कौशल किशोर,सुनील जैन डीकू,हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी, कुलदीप यादव,शौकीन खान,संजू परिहार,सार्थक नायक सहित नगर व क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी