December 5, 2025 2:02 pm

आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर गुरसरांय पुलिस ने किया पैदल गश्त सीओ,थानाध्यक्ष की असमाजिक तत्वों पर रही पैनी नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। देर शाम 19 जुलाई शनिवार को प्रमुख बाजार और धार्मिक स्थलों,चौराहे,मुख्य मार्गो पर गुरसरांय महिला,पुरुष पुलिस डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के निर्देशन में और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की देखरेख में चप्पे- चप्पे पर पैदल गश्त करते दिखी। बताते चले पुलिस का फोकस सावन माह और कावड़ यात्रा के साथ-साथ आज कल धार्मिक स्थलों पर चल रहे विशेष कार्यक्रमों को विधिवत शांतिपूर्ण ढंग से भव्यता के साथ संपन्न कराय जाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था का धरातल पर शत-प्रतिशत पालन हो सके को लेकर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की इस समय पैनी नजर थी और इस हफ्ते अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे।वही बुरी नियत से छेड़खानी करने वालों को भी सीखचों के अंदर कर दिया गया है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी