October 28, 2026 11:36 am

चतुर्थ दिवस गणेश महोत्सव में नगर के मंदिरों सहित पांडालों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। 30 अगस्त शनिवार को गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। गुरसरांय नगर सहित जगह-जगह गणेश पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। नगर के कटरा मोहल्ला हरदौल मंदिर प्रांगण में गणपति महोत्सव के चतुर्थ दिवस गणेश बप्पा की आकर्षक झांकी सजाई गई। गणेश आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्थानीय बच्चों की ओर से मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों का प्रदर्शन पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा। शाम से ही महिलाएं व पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में गणपति बप्पा की आरती में श्रद्धालु सम्मलित हुए। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया जा रहा है। कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हर तरफ गणेश उत्सव का उत्साह दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर आयोजक समिति कटरा भगवत कुशवाहा, आयुष त्रिपाठी, शोभाराम कुशवाहा, योगेंद्र त्रिपाठी, महेश कुशवाहा, अनुराग चौरसिया, आयुष चौरसिया, जयहिंद कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, शिवांश स्वामी, नरेंद्र कुशवाहा, नहीम, सत्यम, आकाश सोनी, आदित्य सोनी, राघव आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है