December 5, 2025 2:20 pm

मैहर घराने की गुरुकुल संगीत पीठ माँ शारदा संगीत विद्यालय में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संगीतगुरु पं परशुराम पाठक के शिष्यों ने गुरुपूजन किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।मैहर घराने की गुरुकुल संगीत पीठ माँ शारदा संगीत विद्यालय में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

संगीतगुरु पं परशुराम पाठक के शिष्यों ने गुरुपूजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकार, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, राजू पालीवाल, मेजर अखिलेश पिपरैया, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले, विद्यालय के संरक्षक सतीश चौरसिया, बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, ठाकुरदास तिवारी, पूर्व प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी आदि ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके संगीत के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अध्यक्षता संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा पटेल, शिवानी बबेले, कामिनी गौतम ने गुरु वंदना गुरुदेव की कृपा अपरंपार है, से किया। उनके साथ तबले पर संगत वीरेन्द्र तिवारी ने एवं ढोलक पर मनमोहन ने संगत की।

शिवानी यादव ने बुंदेली गीत प्रस्तुत किया, उनके साथ तबले संगत अंकुल पटेल ने की।

विवेक बरसैया की ग़ज़ल की प्रस्तुति पर श्रोता झूमे। उनके साथ हारमोनियम पर सोनू पटेल, तबला पर वादक पं अखिलेश त्रिपाठी मऊरानीपुर ने संगत की।

पं सरजू शरण पाठक के साथ सितारवादन की युगल संगत में ब्रजेश कुमार बंका पहाड़ी, वेदिका पटेरिया ने राग यमन की प्रस्तुति दी।

इसके अलावा प्रमोद गोस्वामी, रानू तिवारी, ज्योतिषाचार्य पं कौशल किशोर मिश्रा गरौठा, हनी नामदेव, पुष्पेन्द्र कुमार, रेखा रानी, नमन सोनी, मनमोहन, आरवी जैन, अम्बर प्रजापति, गार्गी पाठक आदि ने गायन वादन की प्रस्तुति देकर मन मोहा।

 

संचालन डॉ सुकदेव व्यास ने किया।

अंत में ब्रजेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर राकेश कुमार व्यास, अखिलेश तिवारी सुट्टा, सुनील व्यास, शिशुपाल सिंह सरस, सलिल जैन, बल्लन दुवे, कैलाश पांचाल, दिनेश अलबेला आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी