January 23, 2026 10:18 pm

मिलावटी खाद्यान्न का जोर हर जगह मचा शोर आखिर संबंधित विभाग क्यों है मौन अवैध गुटखा से लेकर मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही कब…….? 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। मिलावटी खाद्यान्न से आमजन की सेहत पर आए दिन बुरा असर पड़ रहा है कहीं न कहीं खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों और मिलावटखोरों की मिलीभगत के चलते ऊँची दरों पर मिलावटी खाद्यान्न आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खाद्य एवं औषधि विभाग मिलावटखोरों द्वारा जबरदस्त खिलवाड़ किया जा रहा है।यह मिलावटी गोरखधंधा कोल्डिंग से लेकर घी,तेल,पनीर,दूध,दही में जगह-जगह गुरसरांय में कई कारोबारी कर रहे हैं चर्चा का विषय बना हुआ है वही देशी घी के नाम पर मिलावटी घी का कारोबार भी गुरसरांय और आसपास क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है और मिलावटी घी बेचकर कारोबारी ग्राहकों से जहां एक और उनकी जेब पर डाका डाल रहे हैं तो केमिकल मिलाकर आम उपभोक्ताओं को स्लो प्वाइजन दिया जा रहा है जिससे तरह-तरह की बीमारी लोगों में पनप रही है वही इस खेल के पीछे खाद्य एवं औषधि विभाग के यहां तैनात फ्रूड इंस्पेक्टर कहीं न कहीं अवैध कारोबारीयों से मिलीभगत होना अपने में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके चलते गुरसरांय में कई जगह डेरी से लेकर कई मिष्ठान आदि ब्रांडेड घी आदि खाद्यान्न सामग्री पैकिंग कर बेचा जा रहा है और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी सैंपल आदि इन लोगों के लेने में क्यों हिचकिचाते हैं इसके पीछे सीधा-सीधा सुविधा शुल्क लेना अपने में इशारा कर रहा है। कस्बा व क्षेत्र के जागरूक लोगों ने खाद्य एवं औषधि विभाग आला अधिकारियों,जिला प्रशासन,शासन से जनहित व शासन हित में कार्रवाई की मांग की है।

 

पान मसाले की जगह कई नाम से केमिकल्स युक्त गुटका सीधा कैंसर बीमारी बांट रहा है

 

सरकार द्वारा नकली गुटखा तंबाकू की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद,बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन और उत्पाद विभाग की लापरवाही के कारण बेखौफ होकर नगर में नकली ब्रांडेड गुटखा बड़ी मात्रा में बनाया जा रहा है। गुटखा की मांग और मुनाफा को देखते हुए कई व्यापारी अवैध धंधे में उतर गए हैं। अवैध रुप से बने गुटखा को छोटे मालवाहकों से नगर, गांव और बाहर भेजा जा रहा है। कमीशन ज्यादा होने से दुकानदार भी इसकी बिक्री पर जोर दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से अवैध गुटखा बनाने वाले व्यापरियों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र को अवैध गुटखा का हब बना रखा है। ऐसा नहीं है कि इसकी भनक संबंधित अधिकारियों को नहीं हो,इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे नगर सहित क्षेत्र में बेखोफ अवैध गुटखा बनाने और बेचने का कारोबार पनप रहा है। गुटखा माफियाओं के गुर्गे दुकानदारों के घर-घर जाकर होम डिलेवरी करते हुए व ग्रामीण क्षेत्रों में भी निजी वाहनों के माध्यम से अवैध गुटखा की सप्लाई की जा रही है। नकली गुटखे के सेवन से कई लोगों की सेहत बिगड़ रही है,लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जनता ने मांग की है, कि प्रशासन जल्द से जल्द इस धंधे पर रोक लगाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। जिम्मेदार विभागों की नाकामी से नकली गुटखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का नामोनिशान नहीं दिख रहा। फ्रूड विभाग की इस मुद्दे पर चुप्पी और लापरवाही की वजह से नकली गुटखा का व्यापार और फल-फूल रहा है। ऐसा लगता है, जैसे यह विभाग कुंभकर्ण की नींद सो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है, कि विभाग की मिलीभगत के कारण यह धंधा इतने बड़े स्तर पर चल रहा है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी