
गुरसरांय। विद्यार्थियों में जीवन रक्षा कौशल हेतु बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण का आयोजन खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किया गया, जिसमें छात्राओं को दुर्घटना एवं बीमारियों से बचने के प्राथमिक उपाय बताए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओ पी राठौर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सी एच ओ डॉ कल्पेश कुमार जोशी ने छात्राओं को मिर्गी, नाक से खून आना,पानी मे किसी को डूबने से बचाना तथा किसी दुर्घटना में घायल होने पर प्राथमिकी चिकित्सा की जानकारी दी,तथा उससे बचने के उपाय बताए।
उन्होंने टोल फ्री नंबर 108 एम्बुलेंस,102 गर्भवती महिला सुरक्षा,101 आग से बचने,14416 पागल व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न,1090 महिला हेल्प लाइन तथा 1098 बच्चों के लिए टोल फ्री हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए कहा कि कोई दिक्कत आने पर इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।अंत मे प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अमित भदौरिया, राज बहादुर सिंह,सरजू शरण पाठक,अर्चना मोदी,संजय दोन्दे रिया,राकेश कुमार व्यास,उपमा सिंह,सुरभि पटेल,मंजू वर्मा,कौशलेश मिश्रा,राहुल पटेल,समता पांचाल, संजय कुशवाहा,मुन्ना नामदेव आदि उपस्थित रहे।





