February 13, 2026 12:34 am

16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) डॉ. राम मनोहर लोहिया पी जी महिला महाविद्यालय के सभागार में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने समस्त प्रवक्ताओ कर्मचारियों एवं अध्ययनरत समस्त छात्राओं को सामूहिक शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी की प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।” नामक शपथ दिलाई गई। 16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने कहा कि मतदान हमारा सर्वोच्च संवैधानिक अधिकार है हम सभी की जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन का संकल्प ले। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ आराधना यादव, एवं डॉ धीरज दीक्षित ने मतदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर समस्त स्टाफ एक सैकडो छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलबराय शर्मा ने एवं आभार अरविन्द नामदेव ने व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी