
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय माँगो को लेकर झांसी सांसद को सौंपा ज्ञापन
गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के 28 दिसंबर को झांसी सांसद अनुराग शर्मा को आज झाँसी जिला व मंडल इकाई द्वारा सात सूत्रीय माँगो को लेकर मऊरानीपुर में संगठन के मंडल अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा और सभी सदस्यों द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिस पर सांसद अनुराग शर्मा ने एसोसिएशन के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री को उक्त माँगो को रखा जावेगा और आप लोगों की सभी समस्याएं निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जावेगा। इस दौरान बाद में एक समारोह में निष्पक्ष,निर्भीक पत्रकारिता करने वाले और उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य सुनील कुमार जैन डीकू गुरसरांय को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए का दायित्व सौंपा है जिस पर यह दायित्व जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत द्वारा सौंपने पर झाँसी जिला कार्यकारिणी व मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सुनील कुमार जैन डीकू को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके बाद देर शाम जिला महामंत्री सुनील जैन डीकू का गुरसरांय आगमन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व मिष्ठान वितरित किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से एसोसिएशन के मंडलीय उपाध्यक्ष कुवंर रामकुमार सिंह,सुनील सिंह चौहान,फूल सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी,अरुण चतुर्वेदी,सार्थक नायक,ब्लॉक अध्यक्ष संजू परिहार,नगर अध्यक्ष कुलदीप यादव मोनू,आशुतोष गोस्वामी, कौशल किशोर,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,सोम मिश्रा,पुष्पेंद्र नामदेव,मोती पाल,प्रकाश समेत बड़ी संख्या में पत्रकार व मिलने वाले शुभचिंतक सम्मिलित रहे।





