



प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, चैतन्य नौ देवियों की झांकी कार्यक्रम के चौथे दिन का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं अतिथियों द्वारा ज्योतिबिंदु शिव परमात्मा शिव की एवं श्री रामचंद्र की महाआरती से हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बैच एवं तिलक के माध्यम से सभी का स्वागत किया गया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध रामजी सुंदरकांड के रामजी भाई द्वारा सुंदरकांड का हुआ भव्य आयोजन जिसमें झूमे सभी श्रद्धालु।
राम राम की ध्वनि से गूंजा पूरा गुरसराय। रामजी भाई ने कहा वही है हनुमान जिसे नहीं है अभिमान। नाम मान की इच्छा से परे रहकर कर्म करना ही पुण्य की पूंजी जमा करना है। बी के चित्रा दीदी, बी के कविता दीदी एवं बी के उमा दीदी द्वारा रामजी सुंदरकांड के पूरी टीम का चुनरी ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। मॉर्निंग ग्रुप अध्यक्ष सुखदेव सिंह दीपू दाऊ जी द्वारा दी गई शुभकामनाएँ। भूल्लन व्यास ने सभी देवियों के चरण छूकर लिया आशीर्वाद। अंत मे सभी का आभार व्यक्त एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी बी के चित्रा दीदी, गुरसराय केंद्र प्रभारी बी के कविता दीदी, बरुआ सागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी, बी के रचना दीदी निवाड़ी, बी के रचना दीदी कटेरा, बी के पूजा दीदी टहरौली, बीके कल्याणी दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बी के रेखा दीदी, बी के आरती दीदी, बी के अंकिता दीदी, सुनीला बहन, साक्षी, नगर के अनेकानेक वरिष्ठ नागरिक व्यापार वर्ग, समस्त मंदिर के पुजारीगण, नगर की महिला संगठन समिति, अमर सिंह महाराज, साहब सिंह, रमेश कुमार मौर्या, मेजर अखिलेश पिपरैया, धर्म सिंह राजावत, भूल्लन व्यास, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, अशोक मिश्रा श्री राम सेवा समिति, राजेन्द्र प्रसाद बिलैया, धर्मेंद्र प्रजापति गरौठा विधान सभा अध्यक्ष, दीपेन्द्र त्रिपाठी अध्यापक धनौरा, मोहन लाल अग्रवाल गुरसरांय जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र सोनी राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष गुरसरांय राष्ट्र भक्त संगठन, हरनारायण सिंह घोष नगर संयोजक गुरसरांय राष्ट्रभक्त संगठन, अशोक प्रजापति, प्रमोद गुप्ता, प्रहलाद सिंह परिहार, तेज़सिंह पटेल, श्याम किशोर, प्रकाश राजपूत, भारत यादव, प्रदीप, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुबोध अग्रवाल, राजकुमार, कल्याण पटेल, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार प्रजापति, सुरेन्द्र अग्रवाल, भोले पटसारिया, सुरेन्द्र स्वामी, गजेंद्र तोमर, विनोद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र स्वामी, सुरेश लोहिया, गर्ग साड़ी सेंटर सैकड़ों की संख्या में भाई बहने शामिल रहे।