February 13, 2026 12:08 am

गुरसरांय में खेरापति हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन आज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय। नगर के श्री श्री 1008 खेरापति हनुमान मंदिर, पटकाना में धार्मिक आयोजन के तहत 2 सितंबर को सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के अंतर्गत सुबह 8 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

 

आयोजकों रमाशंकर मोदी एवं ओम नारायण मोदी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की है।

 

मंदिर प्रांगण में आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी