
(गुरसराय) झांसी डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एवं रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में पधारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर शेर सिंह ने क्षय रोग (टीवी) एवं डॉक्टर संदीप नामदेव ने एचआईवी एड्स बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं बीमारियों से छुटकारा पाने संबंधी उपाय भी छात्राओं को बताएं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि पूरे भारत में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं एड्स नियंत्रण अभियान चल रहा है मनुष्य शरीर में पाया जाने वाला एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम कर देता है इस मौके पर डायरेक्टर अखिलेश पिपरिया एवं उप प्राचार्य डॉक्टर धीरज दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किये संचालन गुलाब राय शर्मा ने किया।

इस अवसर पर नीलेश यादव, डॉ वीरेंद्र सिंह, लल्ल्रू यादव, आराधना यादव, पूनम यादव, आर पी निरंजन, यादवेंद्र सिंह, शारदा चौहान, प्रीति अर्जरिया, पूजा सोनी, राम राजपूत, रामलला यादव, दीपक यादव, हरगोविंद झा, अरविंद नामदेव एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।





