October 29, 2026 11:36 am

छात्राएं आर्थिक रूप से सशक्त बने- शिखा जायसवाल 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्राएं आर्थिक रूप से सशक्त बने- शिखा जायसवाल

 

डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय गुरसरांय में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी आयोजित की गई।

जिसमें भारतीय प्रतिभूति विनियम बोर्ड (सेवी) की प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शिखा जायसवाल ने विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि वह बचत योजनाओं में निवेश करें। अपनी बचत राशि शेयरबाजार, इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड, बैंक का फिक्स डिपाजिट, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओ मे निवेश करें। जहां आपकी राशि सुरक्षित रहेगी।

शासन द्वारा संचालित कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुकन्या धन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के डायरेक्टर मेजर अखिलेश पिपरैया ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को छोटी-छोटी बचत करके भविष्य के लिए सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहिए। जिससे भविष्य में आर्थिक रूप से कोई परेशानी ना आए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर धीरज दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अजय गौर, राम राजपूत, निलेश यादव, राम प्रकाश निरंजन, वीरेंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह, प्रहलाद गुप्ता, प्रीति अर्जरिया, सावित्री शर्मा, रामलला यादव, दीपक यादव, हरगोविंद झा, गुलाब राय शर्मा एवं छात्राएं उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी