October 28, 2026 11:51 pm

भागवत के महात्म्य की कथा सुनाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।ग्राम अडजरा में हनुमानजी के मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भागवत के महात्म्य की कथा सुनाई गई।

भागवताचार्य सुदामा राम जी महाराज ने भागवत के महात्म्य की कथा सुनाते हुए कहा कि पूर्व जन्मों के पुण्यों के उदय से श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है।यह देव दुर्लभ कथा है।उन्होंने कहा कि ईश्वर सत्य चित एवं आनंद स्वरूप है।उनकी शरण मे जाने से मनुष्य के तीनों ताप मिट जाते है।

संगीतमय कथा में ऑर्गन पर प्रमोद गोस्वामी एवं नाल पर देवेन्द्र घोष ने संगत की।

कथा की आरती खेर इंटर कॉलेज की क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार ने की।

इस मौके पर नारायण दास पटेल,भानुप्रताप पटेल,नेपाल सिंह,राम सिंह,निहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी