



गुरसरांय(झाँसी) श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नगर में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र भसनेह की होनहार प्रतिभा कु० अपूर्वा गुप्ता के असिस्टेंट मैनेजर एसबीआई के पद पर चयन होने पर श्री राम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा फूल माला पहनाकर शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेंद्र पटेल ने की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया एडवोकेट ने कहा कि बच्ची का चयन हुआ है। यह हमारे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है एवं हम सभी का सौभाग्य है। उन्होने आगे संबोधित करते हुए कहा नई पीढ़ी ही देश की भविष्य हैं आगे चलकर इन्हीं के हाथों में ही देश की बागडोर आना है। इसलिए मेहनत कर आगे बढ़ें। जिससे इसी तरह आपके माता पिता के साथ साथ आपके गुरु का भी नाम रोशन होगा। बताते चलें बच्ची के पिता बृजेश गुप्ता एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। कड़ी मेहनत करके बच्ची को पढ़ाया लिखाया। उसी का फल है कि बेटी का सेलेक्शन हुआ। बच्ची ने हाईस्कूल व इंटर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय से किया। कार्यक्रम का संचालन आत्माराम फौजी ने किया। कार्यक्रम को प्रबंधक रामनारायण पस्तोर ने भी संबोधित किया। इस मौक़े पर उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फौजी, साहब सिंह यादव, रामदीन पटेल, देवेंद्र पटेल, अखिलेश तिवारी सुट्टा, डॉक्टर अशोक मिश्रा, वसंत कुमार मोदी, जयप्रकाश बरसैंया, इंजीनियर संतोंष महते, अमर सिंह, चरण सिंह बाबूजी, पुष्पेंद्र पारासर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार व्यक्त ब्रजेश गुप्ता ने किया।