February 12, 2026 11:58 pm

सितारवादक पं सरजू शरण पाठक आकाशवाणी की शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की चयन समिति में हुए नामित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) भारत सरकार का लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के आकाशवाणी छतरपुर के उप महानिदेशक द्वारा नगर के खेर इंटर कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सितार वादक तथा संगीतकार पंडित सरजू शरण पाठक को आकाशवाणी छतरपुर की शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत के स्वर परीक्षण हेतु निर्णायक मंडल में नामित किया गया है ।

आकाशवाणी के प्रसार निष्पादक रविन्द्र कुमार प्रजापति ने उनका चयन पत्र देकर उन्हें बधाई दी।

आकाशवाणी द्वारा उनके नामित किए जाने पर बुंदेलखंड के शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत के कलाकारों को नई दिशा एवं प्रोत्साहन मिलेगा ।उनके चयन पर नगर के देवेश पालीवाल,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, मेजर अखिलेश पिपरैया, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,पत्रकार राम कुमार सिंह,साहित्यकार डॉ सुकदेव व्यास,रमेश मौर्य,अशोक सेन ,देवेंद्र घोष सहित बुद्ध जीवियों,साहित्यकारों,पत्रकारों एवं संगीतकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी