January 23, 2026 10:08 pm

श्रीराम सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनायी गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय( झाँसी ) श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई तथा श्रीकृष्ण भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई कार्यक्रम का आयोजन आत्माराम फोजी द्वारा किया इस मौके पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने कहा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मामा कंस का वध कर अनाचार एवं अत्याचार का अंत किया हम सभी लोगों को इसकी सीख लेना चाहिए जो भी गलत कार्य करता है उसका इसी तरह अंत होता है इसलिए हम सभी को अच्छे कार्य करना चाहिए इस मौके पर निरीक्षक प्रदीप कोठारी प्रबंधक रामनारायण पस्तोर, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फौजी, साहब सिंह यादव, रामदीन पटेल, देवेंद्र पटेल, आत्माराम फोजी, अशोक मिश्रा, वसंत कुमार मोदी, जगराम सिंह, अभिलाष सिंह, सुरेश पटेल, जयप्रकाश वरसैंया, सतोष महते, श्याम सिवहरे, अमर सिंह, चरण सिंह बाबूजी, जगदीश प्रसाद आर्या, पुष्पेंद्र पारासर, दिनेश सिंह, प्रिंस, सुरेंद्र अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सभी ने श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण भगवान की आरती की एवं पूजन अर्चन किया देर रात तक भक्तों द्वारा भजनों का गायन किया गया अंत में सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम के आयोजक आत्माराम फोजी ने किया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी