October 28, 2026 1:12 pm

श्री कृष्ण जन्माष्टमी से स्वर्णिम युग का शुभागमन– ब्रह्माकुमारी कविता दीदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महाउत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण जी की महाआरती कर आशीर्वाद लेकर की गयी।

 

कार्यक्रम संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता बहनजी ने श्री जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुएं आध्यात्मिक रहस्य बताया कि श्रीकृष्ण माना सबको आकर्षित करने वाला। सर्व विकारों से मुक्त, सोलह कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी। आने वाली स्वर्णिम दुनिया श्रीकृष्ण की सुखमय दुनिया होगी जिसे सतयुग कहा जाता हैं। एक ऐसी दुनिया जहाँ सुख, शांति, पवित्रता सब अपनी चरम पर होंगे। धरती सतोप्रधां होगी। संस्कार मिलन की रास ही सच्ची सच्ची रास है, रास माना राशि मिलाना। इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई। जिसमें तृषा पटवा, हिमांशी ने भाग लिया। सभी भाई बहनों ने मिलकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बीके कल्याणी दीदी, नीलम बहन, अनुष्का बहन, रामा बहन, तेज सिंह पटेल, शिव दयाल पटेल, भारत यादव, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रहलाद परिहार, प्रदीप भाई, गोविंदास बिलैया अनेको की संख्या मे भाई बहने मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है