
गुरसरांय(झांसी)। 18,19 दिसंबर को पड़ी तेज ठंड का रिकॉर्ड 20 दिसंबर 2025 को टूट गया पूरे दिन सूर्य भगवान के जहां दर्शन नहीं हुए वहीं कोहरा से लेकर शीतलहर का तेज प्रकोप का असर हर जगह राहगीर से लेकर आम जनमानस ठंड से पूरी तरह कपकपाता देखा गया उधर उत्तर प्रदेश शासन से लेकर जिला प्रशासन का सख्त आदेश ठंड से बचाव के लिए राहत कार्यक्रम चलाए जाएं गुरसरांय नगर में अलाव से लेकर ठंड से बचाव के लिए तहसील प्रशासन द्वारा न तो अलाव लगाए जा रहे है और न ही कंबल वितरण किये जा रहे है। तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार गरौठा सिर्फ एक दिन सरकारी अस्पताल के अंदर बने रैन बसेरा में गए जहाँ कोई भी राहगीर से लेकर तीमारदार नही था और न ही कोई कंबल बिस्तर की व्यवस्था थी सिर्फ सरकारी एंबुलेंस चालक अपनी-अपनी चारपाई डालें अपना आवास बनाए हुए थे और लग रहा है कि इतनी ठंड पड़ने के बाद भी 20 दिसंबर 2025 तक समाचार लिखे जाने समय तक राहत बचाव को लेकर स्थानीय से लेकर तहसील प्रशासन द्वारा कोई कदम धरातल पर नहीं उठाए जा रहे हैं अगर कहीं हो रहा है तो सिर्फ औपचारिकता हो रही हो तो मालूम नहीं। नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन व शासन से इस संबंध में जल्द कार्यवाही की पहल की है। वही स्कूली बच्चे भी ठंड में स्कूल में कपकपाते आते जाते देखे गए जबकि रिकॉर्ड तोड़ आज ठंड का कहर रहा है और लगातार जारी है। स्कूल भी बंद नही करवाये गए।





