
गुरसराय (झांसी) डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 16 फरवरी दिन सोमवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने किया महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय की समस्त छात्राएं उपस्थिति रही सर्वप्रथम प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ का उद्घाटन किया इस मौके पर स्वयंसेवक्ताओं ने सरस्वती वंदना के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तत्पश्चात विशेष शिविर के उद्घाटन एवं प्रथम दिवस के मौके पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश सेवा एवं समाज सेवा करने का राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण संगठन है राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण एवं सामाजिक विकास करना है स्वयंसेवकों को इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आराधना यादव एवं डॉ धीरज दीक्षित ने भी स्वयंसेविकाओं को संबोधन किया इसके उपरांत दोनों इकाइयों की टोली विभाजन किया गया तथा साथ ही सात दिवस की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ कर्मचारियों एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही संचालन वरिष्ठ लिपिक श्री गुलाब राय शर्मा ने किया एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉक्टर धीरज दीक्षित ने किया।




