March 4, 2026 8:55 am

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) नगर के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव की अध्यक्षता एवं मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ वीणा पाणी मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हुआ इसके उपरांत मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। टोली नायक द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना में सर्वोत्तम कार्य करने हेतु स्वयं सेविकाओं को महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा ही सच्ची सेवा है राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य भी यही है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए उन्होंने स्वयं सेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर पूनम यादव, शारदा सिंह चौहान, पूजा सोनी, प्रीति अडजरिया, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर अजय गौर, राम राजपूत, आर पी निरंजन, यादवेंद्र सिंह, लल्लू यादव, जय प्रताप सिंह, गुलाब राय शर्मा, दीपक यादव, बृजेंद्र प्रजापति, अरविंद नामदेव, अनुराग, लाली, छाया आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आराधना यादव ने किया एवं आभार इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धीरज दीक्षित ने किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी