November 19, 2025 1:02 am

मिशन शक्ति 5.0 के तहत हुई गोष्ठी एवं बनाया गया एक दिन का प्राचार्य 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मिशन शक्ति 5.0 के तहत हुई गोष्ठी एवं बनाया गया एक दिन का प्राचार्य

जगदीश सिंह यादव नंदकिशोर मोदी महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉक्टर पी एस यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी हुई। जिसमें अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य जी ने कहा कि आज सरकार द्वारा महिलाओं को शक्तिशाली बनाने और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं एवं नंबर प्रदान किए गए हैं जैसे 1090, 1098 तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर 1076 कॉल करने पर तुरंत सुरक्षा की जाती है। आज लड़कियां अपने को असुरक्षित नहीं महसूस कर रही है इस गोष्ठी का संचालन महाविद्यालय के उप प्राचार्य अनूप अवस्थी ने किया तथा आभार शिवम दुबे ने व्यक्त किया। इसके बाद बी ए पंचम सेमेस्टर की छात्रा दिव्यांशी पाठक को एक दिन का प्राचार्य एवं बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मनीषा को एक दिन का उप प्राचार्य नियुक्त किया गया इसमें उन्होंने महाविद्यालय का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रहलाद गुप्ता रामनरेश यादव जय प्रताप सिंह जगदेव सिंह राजीव सिंह चंद्रभूषण पटेल शिवम व्यास मनोज सोनी फातिमा तथा कविता चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी