June 24, 2025 9:09 am

दूषित दृश्य देखने से बुद्धि भी होती है दूषित- ब्रजेश त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दूषित दृश्य देखने से बुद्धि भी होती है दूषित- ब्रजेश त्रिपाठी

 

गुरसराय में गरौठा रोड स्थित बिहारी सरकार पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान के नाम जप की महिमा की कथा सुनाई गई।

राष्ट्रीय भागवत आचार्य पंडित बृजेश त्रिपाठी शास्त्री वृंदावन धाम ने भागवत की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान का नाम किसी भी भाव से लिया जाए कल्याणकारी ही होता है। उन्होंने कहा कि आंखों से सुंदर दृश्य देखें और कानों से भगवान की सुंदर कथा का श्रवण करें। दूषित दृश्यों को देखने से बुद्धि भी दूषित हो जाती है।अजामिल ने एक दूषित दृश्य को देखा और उसका पतन हो गया।लेकिन भगवान का नाम धोखे से भी लेने पर उसका कल्याण हो गया। इसलिए भगवान के नाम मे अपार शक्ति है। भजन करते रहें, कल्याण ही होगा।

भागवत का मूल पाठ आचार्य हरेन्द्र शास्त्री कर रहे हैं।

संगीतमय कथा में ऑर्गन एवं सह गायन पर बीरेन्द्र यादव, तबला पर धर्मेंद्र कौशिक, पैड पर नीलू ने संगत की।

कथा की आरती परीक्षित पूरनलाल भगत ने की।

प्रातः काल मे

यज्ञाचार्य डॉक्टर रमाकांत पटेरिया के नेतृत्व में विष्णु महायज्ञ किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 21 अप्रैल तक चलेगा।

इस मौके पर पूर्व पार्षद द्वारिका प्रसाद भगत, कैलाश प्रकाश गुप्ता, अरविंद निरंजन, देवेन्द्र सिंह घोष, रामप्रकाश निरंजन, सितारवादक सरजू शरण पाठक, दिनेश त्रिपाठी, मनोज शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, नंदू अरजरिया, हरिश्चंद्र यादव, नरेश पेंटर, अनिल यादव, पर्वत सिंह यादव, गुलाब यादव, मोनू प्रजापति, आलोक प्रताप, सुरजीत सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी