December 5, 2025 2:29 pm

माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झाँसी। उ० प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया गया, जिसमें जनपद के सैकड़ों शिक्षको एवं शिक्षिका बहिनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर शिक्षकों से संम्बंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र जो मुख्यमंत्री को संबोधित था जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर लिया तथा अपने सम्बोधन में जनपद के शिक्षको को आस्वस्त किया की आपकी मांगों का पात्र मुख्यमंत्री को भिजवा दिया जायेगा।

 

संगठन ने स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की भी समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन दिया, जिसमें जि० वि० नि० ने कहा कि एक सप्ताह में निस्तारित कर दिया जायेगा। धरना सभा को शिक्षक नेताओं ने सम्बोधित करते हुए बताया कि आज शिक्षकों को जो भी प्राप्त है उसमें किसी भी सरकारों की देन नही है जो भी उपलब्धियां प्राप्त है उनमें सिर्फ उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ की देन है। जिसके मुखिया मा० ओमप्रकाश शर्मा ने आज शून्य से शिखर पर लाके खड़ा कर दिया है। यह शक्ति किसी में भी नहीं है जो आज अपना-अपना दम्म भर रहे है। धरना सभा को डॉ चंद्रभान सिंह यादव, मिलन गुप्ता, राजेन्द्र पटसारिया जितेन्द्र सैनी ,अर्चना नामदेव, जगमोहन समेले, शिशुपाल सिंह यादव, विनोद शर्मा, कृष्णा नायक इन्द्रेश पाठक, गोपाल यादव, राजेश कश्यप आदि ने सम्बोधित किया ।

धरने में पंकज मिश्रा, नीरज प्रजापति, धीरज साहू प्रियंका राय, सुमन सिंह, रूवीना खान कुदशिया, सीमा सिंह, चेतना पारासर, सुनीता सिंह, रेखा वर्मा, राजेन्द्र सैंगर, सविता भारती, शिवदत्त मिश्रा, मंत्री देवी, पूजा यादव, गीतांजली यादव, अनीता वर्मा, माला, सविता, राजकिशोर पटेल, कुलदीप वर्मा, प्रदीप पाठक, संजीव वर्मा, व्रजगोपाल शर्मा, सोमनाथ यादव, बसंत साबरीकर प्रमोद वर्मा, मुशर्रत अली, अजीम खान, राशिम खान, लोकेन्द्र सिंह, सुधा श्रीवास जगत प्रकाश मिश्रा, चंदनसिंह, लक्ष्मीकांत आर्य, शिवकुमार खरे विजय नामदेव महेन्द्र साहू ब्रजेश वर्मा सतीश पाचाल, शिवम राजपूत वालकृष्ण कुशवाहा, बाल कृष्ण वर्मा संजीव सेन, महेंद्र यादव, कृष्ण कमल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सन्तोष गुप्ता, रामकिशोरी, बलवीर सिंह, अमीनुद्दीन, छोटे लाल, आदि सैकडों शिक्षक साथी एवं शिक्षिका बहने उपस्थित रहे।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमोहन भोडले एवं संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र तिवारी ने किया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी