January 23, 2026 11:13 pm

स्कूटी और जानवर की टक्कर, महिला घायल, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कराया उपचार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्कूटी और जानवर की टक्कर, महिला घायल, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कराया उपचार

मऊरानीपुर :19 अगस्त आडी सड़क के पास आज एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रेखा परिहार देवर नीरज परिहार ग्राम झला घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब उनकी स्कूटी एक जानवर से टकरा गई। घटना के समय भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल सर जी, जो कानपुर में एक बैठक के लिए जा रहे थे, ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रदीप पटेल ने घायलों को तत्काल गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां रेखा का प्राथमिक उपचार किया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे उपचार के बाद स्वस्थ हो रही हैं।

यह घटना सड़कों पर आवारा जानवरों की मौजूदगी से होने वाले खतरों को फिर से उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या पर ध्यान देने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी