January 23, 2026 11:19 pm

व्यापार में उत्कृष्ट कार्य हेतु सतीश चौरसिया हुए सम्मानित                 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय ( झाँसी ) आर ए सी पी सी झाँसी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सतीश चंद्र चौरसिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर ऐ जी एम बिजय कुमार बर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी यशोवर्धन जी एस वी आई द्वारा सम्मानित किया गया सतीश चौरसिया के सम्मान होने पर समिति के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी को लेकर श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में सिंह वाहिनी सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामनारायण पस्तोर ने की। बैठक में श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के प्रमुख एवं व्यापारी नेता सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट का व्यापार में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समिति के पदाधिकारी द्वारा मिष्ठान व फल का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अवधेश सिंह फौजी, डॉक्टर अशोक मिश्रा द्वारा विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम सेवा समिति के द्वारा हमेशा ही अच्छे कार्य किया जा रहे हैं इन सभी को देखते हुए ही चौरसिया जी का सम्मान किया गया, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। सतीश चौरसिया ने कहा यह सम्मान हमारा नहीं है आप सभी का सम्मान है आप सभी के मेहनत का ही फल है हम सभी लोगों से ईश्वर अच्छे कार्य हमेशा कराते रहे यही हमारी माँ गायत्री से कामना है। अध्यक्षता कर रहे रामनारायण पस्तोर ने कहा जो जैसा करता है उसका बैसा ही परिणाम शीघ्र प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संचालन आत्माराम फौजी ने किया इस मौके पर साहब सिंह यादव, अवधेश सिंह फौजी, रामदीन पटेल, अशोक कुमार मिश्रा, महेंद्र फौजी, अभिलाष सिंह, अब्बू मुखिया, चरण सिंह बाबूजी, अखिलेश तिवारी, वसंत मोदी, देवेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पारासर, गुलाब राय, जयप्रकाश बरसैया, संतोष मेहते, जगदीश आर्य, राम पारासर सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे अंत में रामदीन पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी